- Home
- Chhattisgarh
- politics
- social news
- भिलाई चरौदा नगर निगम कमिश्नर एस. के. सुंदरानी ने ली अधिकारी कर्मचारियो की बैठक…
भिलाई चरौदा नगर निगम कमिश्नर एस. के. सुंदरानी ने ली अधिकारी कर्मचारियो की बैठक…
भिलाई चरौदा नगर निगम कमिश्नर एस. के. सुंदरानी ने ली अधिकारी कर्मचारियो की बैठक…
भिलाई चरौदा नगर निगम कमिश्नर एस. के. सुंदरानी ने ली अधिकारी कर्मचारियो की बैठक। शुकवार दिनांक 28.10.2026 को पदभार ग्रहण करने के बाद सुंदरानी ने आज सप्ताह के प्रथम दिवस सोमवार दिनांक 26.10.2026 से किया कार्य प्रारंभ । नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा को राज्य शासन के आदेश के फलस्वरूप नये कमिश्नर के रूप में मिले श्री एस. के. सुदरानी ने कार्य प्रारंभ करते हुये सोमवार को अपने कक्ष में समस्त विभाग प्रमुख अधिकारी/अभियंता एवं कर्मचारियों से एक एक कर संवाद किया। इस दौरान वर्तमान में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करने के साथ कमिश्नर श्री सुंदरानी के द्वारा राजस्व वसूली की भी सक्षिप्त समीक्षा की गयी साथ ही राजस्व प्रभारी को टैक्स वसूली से संबंधित बैठक अगली बुधवार को रखे जाने निर्देश प्रदान किया गया। आज की बैठक में सहायत अभियंता हेमन्त साहू सहायक राजस्व अधिकारी अरुनिमा दुबे, उपअभियंता मुकेश चन्द्राकर, उपअभियंता प्रभाकर शुक्ला, उपअभियंता केहर कुमार मरकाम, के साथ खादय प्रभारी लिंगेश्वर राव, एवं स्वच्छता विभाग प्रमुख बीनू वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गयी।
behtarsamvad
ADVERTISEMENT