- Home
- Chhattisgarh
- politics
- social news
- गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब जी, कोहका में शब्द-कीर्तन के साथ प्रकाश पर्व संपन्न…
गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब जी, कोहका में शब्द-कीर्तन के साथ प्रकाश पर्व संपन्न…
गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब जी, कोहका में शब्द-कीर्तन के साथ प्रकाश पर्व संपन्न…
भिलाई। आज गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब जी, कोहका में धन-धन बाबा बुढ़ा साहिब जी का प्रकाश पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में शब्द-कीर्तन का आयोजन किया.जिसमें संगत ने गुरु चरणों में शीश नवाकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरा वातावरण गुरबाणी की मधुर ध्वनि और आध्यात्मिक भावनाओं से भक्तिमय हो उठा। इस पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ सिख पंचायत, भिलाई-दुर्ग की ओर से ये सदस्य उपस्थित रहे जसवीर सिंह चहल,पलविंदर सिंह रंधावा,गुरुनाम सिंह,बलदेव सिंह,हरपाल सिंह इसके साथ ही सिख युथ सेवा समिति की ओर से अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू एवं कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। गुरुद्वारा प्रधान बीबी कुलवंत कौर जी द्वारा आये गणमान्य व्यक्तियों को सिरोपाओ देकर सम्मानित किया गया। सभी ने इस पावन पर्व पर माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सिख धर्म की महान परंपराओं, सेवा, सिमरन और मानवता के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। धन-धन बाबा बुढ़ा साहिब जी! गुरु साहिब सभी पर अपनी मेहर बनाए रखें और समस्त संगत को सुख, शांति एवं चढ़दी कला प्रदान करें।
behtarsamvad
ADVERTISEMENT