- Home
- Chhattisgarh
- politics
- social news
- भव्य कांवड़ यात्रा एवं महाभिषेक का आयोजन…
भव्य कांवड़ यात्रा एवं महाभिषेक का आयोजन…
भव्य कांवड़ यात्रा एवं महाभिषेक का आयोजन
भिलाई। सावन के पावन अवसर पर भिलाई से कांवड़ यात्रा का आयोजन खारून नदी से जल लेकर दुर्ग स्थित पवित्र शिवनाथ नदी तक किया गया। श्रद्धालुओं ने आस्था और भक्ति के साथ कांवड़ में जल लेकर भगवान भोलेनाथ का जयघोष करते हुए यात्रा में सहभागिता की।
भिलाई एवं दुर्ग के विभिन्न स्थानों पर कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कांवड़ियों को फल एवं शीतल जल वितरित कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। शिवनाथ नदी से जल लेकर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक एवं महाभिषेक किया गया। इसके पश्चात विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं भव्य आरती में शामिल होने का मुझे भी सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण के विधायक श्री ललित चंद्राकर जी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू जी, प्रदेश महामंत्री श्री अशोक सिन्हा जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक जी, ओबीसी मोर्चा के समस्त पदाधिकारीगण, श्रद्धालुगण तथा आयोजन समिति के संयोजक श्री उपकार चंद्राकर जी एवं उनके प्रमुख सहयोगीगण उपस्थित रहे।
यह कांवड़ यात्रा श्रद्धा, भक्ति, सेवा और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश देती है। भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आए, यही प्रार्थना है।
behtarsamvad
ADVERTISEMENT