• Chhattisgarh
  • politics
  • social news
  • 80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भाजपा जिला भिलाई एवं युवा मोर्चा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष….

80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भाजपा जिला भिलाई एवं युवा मोर्चा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष….

80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भाजपा जिला भिलाई एवं युवा मोर्चा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष….

भिलाई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी तथा जिला तिरंगा यात्रा प्रभारी श्रीमती पूनम शुक्ला, सह-प्रभारी श्रीमती रश्मि सिंह, श्रीमती भारती साहू एवं श्री मनोज तिवारी जी के मार्गदर्शन में निकली यह यात्रा पूरे मार्ग में देशभक्ति, अनुशासन और एकता का संदेश देती हुई जुनवानी चौक से प्रारंभ होकर माल चौक, दक्षिणमुखी बजरंगबली मंदिर चौक, केपीएस चौक होते हुए अग्रसेन चौक, नेहरू नगर तक पहुँची।

तिरंगा यात्रा में भाजपा के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गूंजायमान रहा। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं में देश के प्रति गर्व और समर्पण स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा था।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री राकेश पांडेय जी, अहिवारा विधानसभा के विधायक श्री डोमन लाल कोसेवाड़ा जी, वैशाली नगर विधानसभा के विधायक श्री रिकेश सेन जी, श्री दीपक साहु जी,श्री मनीष पांडेय जी, श्री प्रभुनाथ मिश्रा जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री बृजेश बीचपुरिया जी, श्रीमती निहारिका मिश्रा जी, श्रीमती दिव्या भसीन जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री महेश वर्मा जी, श्री शंकर लाल देवांगन जी, नेता प्रतिपक्ष श्री भोजराज जी, जिला महामंत्री श्रीमती सुषमा जेठानी जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक जी सहित प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य, जिला पदाधिकारी एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा में सैनिक प्रकोष्ठ की भूमिका विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री पवन निषाद जी के नेतृत्व में सभी सदस्य तिरंगा ध्वज के साथ पूर्ण अनुशासन में अग्रिम पंक्ति में चलते नजर आए। उनकी अनुशासित उपस्थिति ने यात्रा की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।

यात्रा के सफल आयोजन में भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री सौरभ जायसवाल तथा महामंत्री द्वय श्री विनय सेन एवं श्री अमित राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता कर आयोजन को और अधिक भव्य एवं प्रभावशाली बनाया।

80 मीटर तिरंगा बना मुख्य आकर्षण

तिरंगा यात्रा का प्रमुख आकर्षण 80 मीटर लंबा विशाल तिरंगा रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे पूरे मार्ग में संभालते हुए यात्रा में सहभागिता की। जब यह विशाल तिरंगा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ लहराता हुआ आगे बढ़ा, तो पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा। इस दृश्य ने उपस्थित जनसमूह का विशेष ध्यान आकर्षित किया और यात्रा को एक विशिष्ट पहचान प्रदान की।

यात्रा के दौरान मार्ग में नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। अनेक स्थानों पर लोगों ने भारत माता की जय के जयघोष के साथ कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

अखंड भारत के मानचित्र एवं भारत माता की आरती के साथ समापन

तिरंगा यात्रा का समापन अग्रसेन चौक, नेहरू नगर में हुआ। यहाँ अखंड भारत के मानचित्र एवं भारत माता के तैलचित्र की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भारत की एकता, अखंडता एवं गौरव को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।

यह भव्य तिरंगा यात्रा भिलाई में स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को पूर्णतः देशभक्ति के रंग में रंगते हुए संपन्न हुई। 80 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा ने एकता, अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम का सशक्त संदेश जन-जन तक पहुँचाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, नटवर ताम्रकार, गोपाल कृष्ण वर्मा, पूनम शुक्ला, चंद्रकांता मांडले, चन्ना केशवलू, महामंत्री मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी, मंत्री विनोद सिंह, रश्मि सिंह, भारती साहू, मनोज तिवारी, पारस जंघेल, कुबेर शर्मा, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, सह कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन,कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, कार्यालय सह प्रभारी राजेंद्र सिंह, तिलक राज यादव, कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार, प्रवक्ता प्रेम लाल साहू, विजय सिंह, सूरज जायसवाल (मीडिया सह प्रभारी), सोशल मीडिया प्रभारी रवि कश्यप, रिंकू साहू, ज्ञानदास मानिकपुरी, दीप पटेल, आईटी सेल बॉबी चौहान, सुभाष शर्मा, मो. जाकिर हुसैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष तुलसी राम ध्रुव, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दिनेश देवांगन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष खगेश केसरिया, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक के. रूद्रमूर्ति, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, हीरामन रोहित साहू, गोल्डी सोनी, रामजी निर्मलकर, कुमन साहू, घनश्याम साहू, डॉ. प्रदीप चौधरी,एवं मंडल महामंत्री सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

ADVERTISEMENT