• Chhattisgarh
  • politics
  • social news
  • तिरंगा यात्रा एवं संगठनात्मक सशक्तिकरण को लेकर जिला एवं मंडल स्तर के कार्यक्रम संयोजकों एवं सह-संयोजकों की बैठक संपन्न…

तिरंगा यात्रा एवं संगठनात्मक सशक्तिकरण को लेकर जिला एवं मंडल स्तर के कार्यक्रम संयोजकों एवं सह-संयोजकों की बैठक संपन्न…

 

तिरंगा यात्रा एवं संगठनात्मक सशक्तिकरण को लेकर जिला एवं मंडल स्तर के कार्यक्रम संयोजकों एवं सह-संयोजकों की बैठक संपन्न

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा आगामी तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन एवं संगठनात्मक सशक्तिकरण को लेकर जिला कार्यालय, प्रियदर्शिनी परिसर, सुपेला में जिला एवं मंडल स्तर के कार्यक्रम संयोजकों एवं सह-संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में तिरंगा यात्रा की रूपरेखा, संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए दुर्ग संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका सशक्त संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल एवं बूथ तक संगठन को मजबूत करते हुए तिरंगा यात्रा को जनभागीदारी का अभियान बनाया जाए, जिससे राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे।

जिला प्रभारी श्री रामजी भारती ने कहा कि संगठन की मजबूती निरंतर सक्रियता, अनुशासन और कार्यकर्ताओं के समर्पण से संभव होती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, संयोजकों एवं सह-संयोजकों से अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और उसकी सक्रिय भागीदारी से ही हर अभियान सफल बनता है।

जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने सभी जिला एवं मंडल पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिला भिलाई की तिरंगा यात्रा अनुशासन, भव्यता और व्यापक जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बनेगी।

बैठक में तिरंगा यात्रा की जिला संयोजक श्रीमती पूनम शुक्ला तथा सह-संयोजक मनोज तिवारी, भारती साहू एवं रश्मी सिंह ने कार्यक्रम की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने सभी जिला एवं मंडल स्तर के संयोजकों एवं सह-संयोजकों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने, व्यापक जनसंपर्क करने तथा प्रत्येक बूथ तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में तिरंगा यात्रा के मार्ग, स्वागत स्थलों, प्रचार-प्रसार, सोशल मीडिया अभियान, अनुशासन व्यवस्था तथा विभिन्न समितियों के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, गोपाल कृष्ण वर्मा, पूनम शुक्ला, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल एवं सुषमा जेठानी, जिला मंत्री विनोद सिंह, रश्मि सिंह, भारती साहू, मनोज तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह,कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, कार्यालय सह प्रभारी राजेंद्र सिंह, तिलक राज यादव, कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार, जिला प्रवक्ता प्रेम लाल साहू एवं विजय सिंह, मीडिया सह प्रभारी सूरज जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञानदास मानिकपुरी एवं दीप पटेल, आईटी सेल बॉबी चौहान, सुभाष शर्मा, मो. जाकिर हुसैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ जायसवाल,अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष तुलसी राम ध्रुव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष दिनेश देवांगन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष खगेश केसरिया, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, हीरामन रोहित साहू, गोल्डी सोनी, शशि भगत, तरुण सिंह, रामजी निर्मलकर, कुमन साहू, घनश्याम साहू सहित मंडल महामंत्री, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT