- Home
- Chhattisgarh
- politics
- social news
- छत्तीसगढ़ की तपोभूमि से समरसता और राष्ट्रभक्ति का संदेश: पुरंदर मिश्रा
छत्तीसगढ़ की तपोभूमि से समरसता और राष्ट्रभक्ति का संदेश: पुरंदर मिश्रा
छत्तीसगढ़ की तपोभूमि से समरसता और राष्ट्रभक्ति का संदेश: पुरंदर मिश्रा
भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा आयोजित “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान” की जिला स्तरीय कार्यशाला में मुख्य वक्ता उत्तर रायपुर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने अपने उद्बोधन की शुरुआत “गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरु: साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥” श्लोक के साथ की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु ही व्यक्ति को ज्ञान, संस्कार और जीवन का सही मार्ग दिखाते हैं। गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है।
उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के बाद पहली बार संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर इतने व्यापक स्वरूप में मनाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रारंभ किया गया “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान” संत रविदास महाराज के समरसता, समानता, सेवा और मानवता के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।
श्री मिश्रा ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज केवल किसी एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज के गुरु हैं। भारतीय जनता पार्टी देश के संतों, ऋषियों और महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। हमारी विचारधारा में कोई व्यक्ति छोटा या बड़ा नहीं होता, सभी समान हैं और सभी का सम्मान करना भारतीय संस्कृति का मूल मंत्र है।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक जाति, धर्म और संप्रदाय के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति की, जबकि भारतीय जनता पार्टी संतों के आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और सभी वर्गों के सम्मान के लिए कार्य कर रही है।
श्री मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ संतों, ऋषियों और तपस्वियों की पावन तपोभूमि है। यहां की संस्कृति सेवा, समरसता और आध्यात्मिक मूल्यों पर आधारित रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समरसता संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाकर संत गुरु रविदास महाराज के विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।
साजा विधायक श्री ईश्वर साहू ने कहा
साजा विधायक श्री ईश्वर साहू ने हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए तिरंगा यात्रा को सफल बनाए।
उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक अपने घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का संकल्प ले। यह अभियान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का स्मरण कराने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और बूथ स्तर तक पहुंचकर नागरिकों को इस अभियान से जोड़ने तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल करने का आह्वान किया।
भिलाई जिला प्रभारी श्री रामजी भारती ने कहा
भिलाई जिला प्रभारी श्री रामजी भारती ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जीवन समरसता, समानता, सेवा और मानवता का जीवंत संदेश है। उनके विचार समाज को जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर एकता एवं भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर से प्रारंभ होने वाला “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता का जनआंदोलन है।
उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति का ऐसा पर्व है, जो गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है। गुरु ही व्यक्ति को ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाते हैं। भारतीय जनता पार्टी संतों और महापुरुषों के आदर्शों को समाज तक पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रही है। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इन अभियानों को बूथ स्तर तक सफल बनाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 (संत गुरु रविदास महाराज जयंती) तक जिले के सभी मंडलों एवं बूथों में श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत संगोष्ठियां, सामाजिक समरसता संवाद, सेवा कार्य, जनसंपर्क अभियान तथा विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि आगामी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिलेभर में तिरंगा यात्राएं, घर-घर तिरंगा वितरण तथा राष्ट्रध्वज के सम्मान से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की कार्ययोजना के अनुसार प्रत्येक बूथ तक पहुंचकर इन अभियानों को सफल बनाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी “राष्ट्र प्रथम” की भावना और संतों के आदर्शों के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का कार्य कर रही है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता इन अभियानों को जनआंदोलन का स्वरूप देने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, गोपाल कृष्ण वर्मा, पूनम शुक्ला, चन्ना केशवलू, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल एवं सुषमा जेठानी, जिला मंत्री विनोद सिंह, रश्मि सिंह, भारती साहू, मनोज तिवारी, पारस जंघेल, सह कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, कार्यालय सह प्रभारी राजेंद्र सिंह, जिला प्रवक्ता प्रेमलाल साहू, विजय सिंह, जिला मीडिया सह प्रभारी सूरज जायसवाल, सोशल मीडिया सह प्रभारी ज्ञानदास मानिकपुरी, आईटी सेल संयोजक बॉबी चौहान, सुभाष शर्मा, मो. जाकिर हुसैन, सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री तथा बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
behtarsamvad
ADVERTISEMENT