- Home
- Chhattisgarh
- politics
- social news
- संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार : रामजी भारती
संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार : रामजी भारती
संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार : रामजी भारती
वैशाली नगर विधानसभा के कैम्प एवं वैशाली नगर मंडल में संगठनात्मक बैठक संपन्न
भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत कैम्प एवं वैशाली नगर मंडल में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार तथा आगामी नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी रामजी भारती, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन उपस्थित रहे।
जिला प्रभारी रामजी भारती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल आधार उसका सशक्त संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। आगामी नगरीय निकाय चुनावों में प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना होगा। संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार है।
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि राज्य सरकार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। जनता का विश्वास भाजपा के साथ है और कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा सरकार की उपलब्धियों के बल पर आगामी निगम चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।
जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि निगम चुनाव संगठन की शक्ति का परिचायक होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है तथा जनता के बीच जाकर पार्टी की विचारधारा और सेवा कार्यों को पहुंचाना है।
बैठक में मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, पूनम शुक्ला, चन्ना केशवलू, मंत्री विनोद सिंह, मनोज तिवारी, पारस जंघेल, प्रवक्ता विजय सिंह, सूरज जायसवाल (मीडिया सह प्रभारी), आईटी सेल बॉबी चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
बैठक में बड़ी संख्या में प्रदेश, जिला, मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया सह प्रभारी सूरज जायसवाल ने प्रदान की।
behtarsamvad
ADVERTISEMENT