• Chhattisgarh
  • politics
  • social news
  • भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकारिणी की प्रथम बैठक, पार्टी की रीति नीति पर चलने का संकल्प…

भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकारिणी की प्रथम बैठक, पार्टी की रीति नीति पर चलने का संकल्प…

भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त
कार्यकारिणी की प्रथम बैठक, पार्टी की रीति नीति
पर चलने का संकल्प

अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने सभी को “पार्टी
का गमछा” पहनकर किया सम्मानित

वरिष्ठ नेताओं ने सभी पदाधिकारियों को
नियुक्ति पत्र सौंपा

कंधे से कंधा मिलाकर काम करना है तभी
कांग्रेस मजबूत होगी: मुकेश चंद्राकर

भिलाई नगर। भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकारिणी की प्रथम बैठक रविवार, 8 मार्च को उज्जवल मंगल भवन ,कोहका में हुई। नई कार्यकारिणी ने वरिष्ठ नेताओं के समक्ष पार्टी की रीति नीति पर चलने का संकल्प लिया।पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव धर्मेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल की उपस्थिति में अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का “पार्टी का गमछा” पहनाकर स्वागत किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का दिन था तो पूर्व गृह मंत्री श्री साहू ने कार्यकारिणी के सभी महिला पदाधिकारियों को सर्वप्रथम सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने अपने उद्बोधन से किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के दिशा निर्देश और विचार विमर्श के बाद, काफी प्रयास से उन्होंने नई कार्यकारिणी का गठन किया है। कार्यकारिणी का एक-एक सदस्य अपने आप में लीडर है। हम सभी को कंधे से कंधा मिलाकर काम करना है तभी कांग्रेस मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी की कार्यशैली में परिवर्तन को लेकर दिशा निर्देश मिलते रहते हैं। इसकी समय समय पर आप लोगों को जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से स्पष्ट निर्देश था कि नई कार्यकारिणी में युवाओं और महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करनी है। उसी दिशा निर्देश के तहत वरिष्ठ लोगों के साथ-साथ कार्यकारिणी में युवाओं और महिलाओं को महत्व दिया गया है। हम अपने वरिष्ठो को विश्वास दिलाते हैं कि उनकी तरफ से जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे हम सभी उसका निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन करेंगे। श्री चंद्राकर ने पदाधिकारियों से आव्हान किया कि वह किसी प्रकार का विवादित बयान या पोस्टर, सोशल मीडिया पर ना डालें। अपनी एनर्जी कांग्रेस को मजबूत करने में लगाएं।

पूर्व गृहमंत्री श्री साहू ने इस अवसर पर नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में भिलाई शहर जिला कांग्रेस न केवल मजबूत होगा बल्कि सफलता का एक नया आयाम स्थापित करेगा।

उन्होंने नई कार्यकारिणी का आह्वान किया कि हम सभी को कांग्रेस की रीति नीति पर चलते हुए कार्य करना है। हर दो-तीन माह में कार्यों की समीक्षा की जाएगी कि जिन्हें पद सौंपा गया है वह अपनी जिम्मेदारी पर कितना खरा उतर रहे हैं। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जो भी हमें दिशा निर्देश मिलेंगे उसका सख्ती से पालन करना है ताकि हम अपने विरोधियों के समक्ष पूरी मजबूती के साथ खड़े रहे।

बैठक को पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव धर्मेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल ने भी संबोधित किया तथा नई कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।तत्पश्चात कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों और सदस्यों को वरिष्ठ नेताओं ने नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।सभी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाई। तत्पश्चात स्वल्पाहार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद सूर्यकांत सिन्हा ने किया।

ADVERTISEMENT