- Home
- Chhattisgarh
- politics
- social news
- विधायक व आयुक्त ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर तिरंगा यात्रा का किया नेतृत्व… सी.आई.एस.एफ. के जवानों ने किया मार्च…
विधायक व आयुक्त ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर तिरंगा यात्रा का किया नेतृत्व… सी.आई.एस.एफ. के जवानों ने किया मार्च…
विधायक व आयुक्त ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर तिरंगा यात्रा का किया नेतृत्व…
सी.आई.एस.एफ. के जवानों ने किया मार्च…
रिसाली। राष्ट्रव्यापी तिरंगा अभियान का आयोजन नगर पालिक निगम रिसाली में किया गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और निगम आयुक्त मोनिका वर्मा तिरंगा यात्रा का नेतृत्व की। इस दौरान नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र के लोगों को तिरंगा भी सौंपा जा रहा है।
बुधवार रिसाली निगम मुख्य कार्यालय से तिरंगा यात्रा की शुरूआत हुई। यात्रा को निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने नगर भ्रमण के लिए झंडी दिखाई। कर्मचारियों और नागरिकों ने जयकारे लगाते हुए वार्ड 13 टंकी मरोदा, वार्ड 14 मरोदा टैंक, मरोदा सेक्टर पूर्व, मरोदा सेक्टर पश्चिम का भ्रमण करते हुए तिरंगा यात्रा रिसाली सेक्टर पश्चिम, डीपीएस रिसाली होते हुए वापिस मैत्री नगर परशुराम चैक पहुंचा। यहां पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ने परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पद यात्रा करते जोहार चैक पहुंचे। विधायक ने शहीद रजनीकांत प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजली अर्पित कर श्रधांजली दी। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद सुनंदा चंद्राकर, रमा साहू, सारिका साहू, शीला नारखेड़े, डाॅ. सीमा साहू, सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, मण्डल अध्यक्ष राजू जंघेल, अनुपम साहू समेत सैकड़ों की संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
जवानो ने किया मार्च
तिरंगा यात्रा में नगर पालिक निगम रिसाली के कर्मचारी आम नागरिक समेत सीआईएसएफ के लगभग 30 जवान शामिल हुए। वे भारत माता की जयकारे लगाते मार्च किया। इस दौरान नगर पालिक निगम रिसाली को कृष्ण टाॅकिज रोड स्थित एस टू एस शैक्षणिक संस्थान ने लगभग 1500 राष्ट्रीय ध्वज वितरण के लिए प्रदान किया।
behtarsamvad
ADVERTISEMENT