• Chhattisgarh
  • politics
  • social news
  • नारी संघर्ष को दर्शाता एक भव्य आयोजन भिलाई के महात्मा गांधी कला मंदिर में आयोजित किया गया…

नारी संघर्ष को दर्शाता एक भव्य आयोजन भिलाई के महात्मा गांधी कला मंदिर में आयोजित किया गया…

 

कार्यक्रम — मेरे भारत की बेटी
भिलाई। नारी संघर्ष को दर्शाता एक भव्य आयोजन भिलाई के महात्मा गांधी कला मंदिर में 8 जून 2025 को आयोजित किया गया
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या देवी साय जी धर्मपत्नी विष्णु देव साय जी मुख्यमंत्री छग शासन मौजूद रही
विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेंद्र बछौर जी आफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष, दया सिंग नेता प्रतिपक्ष शामिल हुए
मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया इसके बाद गणेश वंदना के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत की गई
भारत देश की महान नारी शक्ति के संघर्ष को दर्शाती नृत्य नाटिका प्रतियोगिता की शुरुआत की गई जिसमें 10 टीम ने भाग लिया 30 वर्ष से उप्पर की आयु वर्ग की महिलाओं ने भाग लिया…कार्यक्रम में महान नारी शक्ति सम्मान से छग की विभिन्न जिलों से अलग अलग क्षेत्रों से बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान छग उड़ान नई दिशा संस्था के द्वारा किया गया।
सम्मान प्राप्त करने कोंडागांव, सारंगढ़, बलौदा बाजार , रायगढ़, बालोद, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग भिलाई से कला के क्षेत्र, शिक्षा, पोलीस, चिकित्सा, वकील,बयुटि साहित्य के क्षेत्र से महिलाओं का सम्मान किया गया।
साथ ही कुछ संस्थाओं का सम्मान भी किया जा रहा है
डायरेक्टर निधि चन्द्राकर ने बताया कि छग उड़ान नई दिशा संस्था 6 वर्षों से महिलाओं के सशक्तिकरण पर कार्य कर रही है।
तथा समय समय पर महिलाओं के लिए उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम रोजगार के उद्देश्य से उड़ान मार्ट का आयोजन किया जाता है।
महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का काम संस्था के द्वारा किया जाता है…कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष दीपाली मिश्रा का सहयोग रहा…साथ ही अनिता वर्मा सचिव, शशि चन्द्राकर कोषाध्यक्ष, रूना शर्मा , केसरी चन्द्राकर, दीना सोनी सुषमा शर्मा, गायत्री साहु, कविता गुप्ता, उषा चन्द्राकार, कल्पना, मनीषा, पिंकी, लक्ष्मी मिनाक्षी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है
सभी मैंबर तथा भिलाई दुर्ग की जनता का दिल से धन्यवाद

ADVERTISEMENT