• Chhattisgarh
  • politics
  • social news
  • भाजयुमो द्वारा आयोजित एक राष्ट्र एक चुनाव पर संगोष्ठी संपन्न…

भाजयुमो द्वारा आयोजित एक राष्ट्र एक चुनाव पर संगोष्ठी संपन्न…

 

भाजयुमो द्वारा आयोजित एक राष्ट्र एक चुनाव पर संगोष्ठी संपन्न…

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के निर्देश पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में एक राष्ट्र एक चुनाव संगोष्ठी का कार्यक्रम इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय वैशाली नगर भिलाई में आयोजित किया गया !

सर्व प्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम संगोष्ठी का आरंभ हुआ!
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के एक बड़े विजन ONE NATION – ONE ELECTION (एक देश एक चुनाव) को लेकर बड़ा अभियान चलाया जा रहा है !

भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव आम आदमी एवं राष्ट्र के लिए सहायक सिद्ध होगा। बार-बार चुनाव करने से देश का काफी पैसा एवं समय बर्बाद होता है। इसी प्रकार आदर्श आचार संहिता बार-बार लागू होने से विकास कार्यों की निरन्तरता में बाधा आती है। एक साथ चुनाव कराने से यह बाधा रूक जायेगी। एक राज्य एक चुनाव राजनीतिक अस्थिरता को कम करने में सहायक होगा!

मुख्य अतिथि विधायक रिकेश सेन ने कहा कि यह भारत जैसे विशाल लोकतंत्र के लिए दीर्घकालिक समाधान हो सकता है। भारत में हर साल किसी न किसी राज्य में चुनाव होते हैं। इससे न केवल सरकारी खर्च बढ़ता है, बल्कि सुरक्षा, प्रशासन और संसाधनों पर भी बोझ पड़ता है। एक साथ चुनाव कराने से चुनावी खर्च में भारी कटौती की जा सकती है और इन संसाधनों को देश के विकास में लगाया जा सकता है।

मुख्य वक्ता डॉ जयराम अय्यर ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव हमारे देश के लिए बहुत विचारणीय विषय है यह विचार पहली बार आजादी के बाद के शुरुआती वर्षों में लागू था, जब 1952, 1957, 1962 और 1967 में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ हुए थे। लेकिन बाद में राज्यों के पुनर्गठन और विधानसभाओं के समय से पहले भंग होने के कारण यह व्यवस्था टूट गई।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव एक चुनाव का मतलब है देश में लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि पक्ष, विपक्ष व समाज के हर वर्ग के सुझाव को ध्यान में रखकर एक राष्ट्र एक चुनाव पर मंथन किया जाए। एक राष्ट्र एक चुनाव’ से सरकारी संसाधनों की बर्बादी रुकेगी, सुरक्षा बलों पर दबाव कम होगा और नागरिक एक साथ मतदान कर पाएंगे जिससे भागीदारी बढेगी और लोकतंत्र और सशक्त्त बनेगा। एक राष्ट्र एक चुनाव का निर्णय व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में एक परिवर्तनकारी कदम सिद्ध होगा।इससे होने वाली आर्थिक बचत आने वाली पीढ़ियों के लिए
नए अवसरों के द्वार खोलेगी। एक राष्ट्र एक चुनाव सिर्फ चुनावी मैनेजमेंट से आगे बढ़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को तेज गति देने का सशक्त माध्यम भी बनेगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, मुख्य वक्ता डॉ जयराम अय्यर, कार्यक्रम की अध्यक्षता पुरुषोत्तम देवांगन भाजपा जिला अध्यक्ष, अन्य अतिथियों में वरिष्ठ वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभुनाथ मिश्रा व शंकरलाल देवांगन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र साहू, जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू व बिजेंद्र सिंह, महाविद्यालय प्राचार्य अलका मेश्राम, कैलाश शर्मा, सुरेश ठाकुर, अमृतेश शुक्ला, भूमिराज पटेल, महेश अलेंद्र, डॉ चांदनी मरकाम, जिला मंत्री विजय जायसवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, वैशालीनगर मंडल अध्यक्ष शशि भगत, कैंप मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश सह प्रचार प्रमुख आकाश ठाकुर, महामंत्री तुगेंद्र सिंह, विजय शुक्ल, नमिता हांडा, जिला मंत्री सुभाष शर्मा, प्रचार प्रसार मंत्री राहुल झा, निखिल सोनी, कैंप मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, चरोदा मंडल अध्यक्ष समीर अग्रवाल, विवेक सेन, रोशन, परमजीत सिंह पम्मे, शाश्वत कुमार, सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी

ADVERTISEMENT