• Chhattisgarh
  • politics
  • social news
  • आंध्र प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह पर विभिन्न आयोजन…

आंध्र प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह पर विभिन्न आयोजन…

आंध्र प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह पर विभिन्न आयोजन…

भिलाई। अमर शहीद श्री पोट्टी श्रीरामुलु चौक, कैम्प-1, भिलाई में आंध्र प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह–2026 के अवसर पर भिलाई तेलुगु समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर समाज के गणमान्यजनों एवं उपस्थित जनों से आत्मीय भेंट की।
इस अवसर पर दोनों राज्यों की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं एवं सामाजिक एकता का उत्सव मनाया। सफल आयोजन हेतु भिलाई तेलुगु समाज के समस्त पदाधिकारियों एवं आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष जोगराव जी, आर मुरली , सयोजक कोरमा राव जी , भिलाई नगर पालिक निगम के वरिष्ठ पार्षद लक्ष्मीपति राजू जी, पी एस  राव , एम एन राव , पार्षद श्रीमती सत्यवती जायसवाल, सर्व समाज कल्याण समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण व समाज के वरिष्ठ गणमान्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT