• Chhattisgarh
  • politics
  • social news
  • गांधी नगर वार्ड क्रमांक 13 के बूथ क्रमांक 206 में ‘मन की बात’ कार्यक्रम आयोजित…

गांधी नगर वार्ड क्रमांक 13 के बूथ क्रमांक 206 में ‘मन की बात’ कार्यक्रम आयोजित…

 

गांधी नगर वार्ड क्रमांक 13 के बूथ क्रमांक 206 में ‘मन की बात’ कार्यक्रम आयोजित

भिलाई-3। गांधी नगर वार्ड क्रमांक 13 स्थित बूथ क्रमांक 206 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री श्रीमती सुषमा जेठानी जी एवं सांसद प्रतिनिधि श्री विपिन चंद्राकर जी की विशेष उपस्थिति रही।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा समाज, राष्ट्र निर्माण और जनसेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रहित, सामाजिक सहभागिता एवं जनकल्याण के संदेश को आत्मसात करने पर जोर दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में बूथ के अध्यक्ष नियोगी राव, मनीष झा,युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष शशिकांत तिवारी ,एकांत राय आशीष, निहाल शर्मा, वह नगर वासी उपस्थित रहे

ADVERTISEMENT