- Home
- Chhattisgarh
- politics
- social news
- आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न…
आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न…
आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न
बूथ एवं शक्ति केंद्रों को मजबूत कर एकजुटता के साथ चुनाव जीतने का लिया संकल्प
भिलाई। आगामी नगर निगम भिलाई एवं नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा भाजपा जिला कार्यालय, प्रियदर्शिनी परिसर, सुपेला में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक संरचना, बूथ एवं शक्ति केंद्रों की मजबूती तथा चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार चुनावी बैठक लेने पहुंचे नगर निगम भिलाई के प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी जी,सह प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी जी, नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा निकाय चुनाव प्रभारी नीलू शर्मा जी, सह प्रभारी मीनल चौबे जी एवं सूर्यकांत राठौर जी,भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जी, जिला प्रभारी रामजी भारती जी, उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल जी ने कहा कि आगामी चुनाव हम सभी को मिलकर जीतना है। भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की एकजुटता, परिश्रम और संगठनात्मक समन्वय के माध्यम से ही चुनाव में विजय प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा एवं उत्साह के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सवन्नी जी ने संगठनात्मक संरचना की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर की संगठनात्मक स्थिति पर चर्चा करते हुए आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठनात्मक ढांचा ही चुनावी सफलता का आधार होता है और प्रत्येक स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन किया जाना चाहिए।
नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा निकाय चुनाव प्रभारी नीलू शर्मा जी ने बूथ एवं शक्ति केंद्रों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की चुनावी सफलता का आधार मजबूत बूथ संगठन है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर सक्रिय रहते हुए मतदाताओं से सतत संपर्क बनाए रखना होगा तथा शक्ति केंद्र स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाना होगा।
सह प्रभारी मीनल चौबे जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कमल का फूल ही हमारा प्रत्याशी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर पार्टी और संगठन के लिए कार्य करता है। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी की विजय के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और एकजुटता के साथ कार्य करना चाहिए।
बैठक की प्रस्तावना रखते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जी ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक व्यवस्था को सुदृढ़ करना आवश्यक है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना होगा।
सह प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी ने नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद के महत्व को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पार्षद वार्ड की जनता और स्थानीय प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होता है। वार्ड के विकास, जनता की समस्याओं के समाधान एवं शासन की योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने में पार्षद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
इसके पश्चात सह प्रभारी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए तथा आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटना चाहिए। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन, सक्रिय कार्यकर्ता और प्रभावी जनसंपर्क के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित की जा सकती है।
सह प्रभारी सूर्यकांत राठौर जी ने पार्षद चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि बनने के लिए जनता के बीच सरल, सहज एवं विनम्र व्यवहार होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी को जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर लगातार जनसंपर्क बनाए रखना चाहिए और आम नागरिकों के साथ आत्मीय संबंध स्थापित करना चाहिए।
बैठक में आगामी चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, बूथ सशक्तिकरण, शक्ति केंद्रों की सक्रियता एवं चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन भाजपा जिला के द्वय महामंत्री मनीष अग्रवाल जी एवं सुषमा जेठानी जी ने किया। कार्यक्रम के अंत में राम खिलावन वर्मा जी ने उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, चिन्ना केशवालु, नटवर ताम्रकार, गोपाल कृष्ण वर्मा एवं पूनम शुक्ला, जिला मंत्री विनोद सिंह, रश्मि सिंह, भारती साहू एवं मनोज तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, सह कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, कार्यालय सह प्रभारी राजेंद्र सिंह, तिलक राज यादव, कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार, जिला प्रवक्ता प्रेमलाल साहू एवं विजय सिंह, मीडिया सह प्रभारी सूरज जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञानदास मानिकपुरी एवं दीप पटेल, आईटी सेल बॉबी चौहान, सुभाष शर्मा, मो. जाकिर हुसैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ जायसवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष तुलसी राम ध्रुव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष दिनेश देवांगन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष खगेश केसरिया, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, हीरामन रोहित साहू, गोल्डी सोनी, गोपाल साहू, शशि भगत, तरुण सिंह एवं ए. गौरीशंकर सहित मंडल महामंत्री, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक एकजुटता के साथ आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
behtarsamvad
ADVERTISEMENT