- Home
- Chhattisgarh
- politics
- social news
- रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा रायपुर संभाग की आवश्यक बैठक
रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा रायपुर संभाग की आवश्यक बैठक
रायपुर। आज रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा रायपुर संभाग की आवश्यक बैठक संपन्न…!!
बैठक में प्रमुख रूप से रायपुर संभाग प्रभारी एवं पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू जी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री उपकार चंद्राकर जी, प्रदेश महामंत्री श्री अशोक सिन्हा जी, दुर्ग संभाग के सह प्रभारी श्री नरोत्तम साहू जी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य कन्हैया सोनी,प्रदेश पदाधिकारीगण, रायपुर संभाग के छह जिलों के जिला संगठन प्रभारी, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी ओबीसी मोर्चा रायपुर संभाग के प्रबुद्ध जन सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करना तथा उसके सफल आयोजन के लिए संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्धारण करना था। इस अवसर पर सम्मेलन को सफल बनाने हेतु व्यापक जनसंपर्क, संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के समन्वय तथा समाज के प्रबुद्धजनों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
behtarsamvad
ADVERTISEMENT