- Home
- Chhattisgarh
- politics
- social news
- सावन के प्रथम सोमवार पर रुद्राभिषेक में सहभागिता…
सावन के प्रथम सोमवार पर रुद्राभिषेक में सहभागिता…
सावन के प्रथम सोमवार पर रुद्राभिषेक में सहभागिता
भिलाई। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के शुभ अवसर पर खुर्शीपर भिलाई में आयोजित भगवान शिव के दिव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सावन का प्रथम सोमवार भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए अत्यंत पावन माना जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेश एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।
इस धार्मिक आयोजन में प्रमुख रूप से भाजपा खुर्शीपर मंडल के प्रभारी श्री प्रवीण पांडे जी, मंडल अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह जी, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष एवं मंडल के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु, मातृशक्ति एवं श्रद्धालुजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपरा को सुदृढ़ करते हैं तथा समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देते हैं। इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं के साथ भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को सौभाग्यशाली अनुभव किया।
behtarsamvad
ADVERTISEMENT