- Home
- Chhattisgarh
- politics
- social news
- 35 से 45 वर्ष की गौरवपूर्ण पुलिस सेवा पूर्ण करने वाले 07 अधिकारी/कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक दी गई विदाई…
35 से 45 वर्ष की गौरवपूर्ण पुलिस सेवा पूर्ण करने वाले 07 अधिकारी/कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक दी गई विदाई…
35 से 45 वर्ष की गौरवपूर्ण पुलिस सेवा पूर्ण करने वाले 07 अधिकारी/कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक दी गई विदाई
पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त 07 अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मान एवं विदाई समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।
सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों ने अपने लगभग 35 से 40 वर्ष के सेवाकाल के अनुभव साझा कर पुलिस सेवा के प्रति समर्पण एवं अनुशासन का संदेश दिया।
समारोह में सभी सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों का पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
दुर्ग पुलिस परिवार द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
भिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त सभी अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सदस्यों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया तथा शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों ने अपने दीर्घ सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए पुलिस सेवा के दौरान प्राप्त अनुभवों, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग की ओर से उनके दीर्घकालीन योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। सराहनीय भूमिका : कार्यक्रम के सफल आयोजन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग तथा पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस का संदेश:दुर्ग पुलिस अपने सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के दीर्घकालीन समर्पण, अनुशासन एवं जनसेवा के योगदान का सम्मान करती है तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त करती है।
behtarsamvad
ADVERTISEMENT