- Home
- Chhattisgarh
- politics
- social news
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह द्वारा ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात प्रदर्शनी प्रमुख एवं टोली द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया।
प्रथम सत्र (उद्घाटन सत्र) का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं उद्घाटन के साथ किया गया। इसके पश्चात वन्दे मातरम् एवं राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया तथा स्थानीय उत्पादों के माध्यम से अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रशिक्षण वर्ग के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रेम प्रकाश पांडेय, सरस्वती बंजारे, शताब्दी पांडेय, गोल्डी जी तथा डोमन लाल कोसेवाडा की विशेष उपस्थिति रही।
उद्घाटन सत्र में श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी ने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया तथा मुख्य उद्बोधन किरण देव सिंह द्वारा दिया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कार्यकर्ताओं के विकास और संगठन की मजबूती के विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। संगठन की सफलता, विस्तार और जनसेवा का आधार कार्यकर्ताओं की सक्रियता, क्षमता और निरंतर विकास पर निर्भर करता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी विचारधारा आधारित पार्टी है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को आगे बढ़ने और नेतृत्व करने का अवसर मिलता है। संगठन कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास और उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करता है।
उन्होंने आगे कहा कि एक सशक्त कार्यकर्ता ही समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीतिक विस्तार नहीं, बल्कि ऐसे सक्षम कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है जो समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएं।
प्रशिक्षण वर्ग में जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, नटवर ताम्रकार, गोपाल कृष्ण वर्मा, पूनम शुक्ला, चंद्रकांता मांडले, चिन्ना केशवलू, महामंत्री मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी, मंत्री विनोद सिंह, रश्मि सिंह, भारती साहू, मनोज तिवारी, पारस जंघेल, कुबेर शर्मा, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, कार्यालय सह प्रभारी राजेंद्र सिंह, तिलक राज यादव, कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार, प्रवक्ता प्रेम लाल साहू, विजय सिंह, सूरज जायसवाल (मीडिया सह प्रभारी), सोशल मीडिया प्रभारी रवि कश्यप, रिंकू साहू, ज्ञानदास मानिकपुरी, दीप पटेल, आईटी सेल बॉबी चौहान, सुभाष शर्मा, मो. जाकिर हुसैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष तुलसी राम ध्रुव, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दिनेश देवांगन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष खगेश केसरिया, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
behtarsamvad
ADVERTISEMENT