- Home
- Chhattisgarh
- politics
- social news
- सुमन कनोजे बनीं महिला चेम्बर भिलाई की अध्यक्ष
सुमन कनोजे बनीं महिला चेम्बर भिलाई की अध्यक्ष
सुमन कनोजे बनीं महिला चेम्बर भिलाई की अध्यक्ष
भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की महिला इकाई की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अब श्रीमती सुमन कनोजे को सौंपी गई है।
प्रदेश महामंत्री अजय भसीन व भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा जी पद भार की जिम्मेदारी सौपते हुए बताया कि
सुमन कनोजे जी की सामाजिक सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और व्यापारिक क्षेत्र में योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया।
उन्होंने बताया कि महिला चेम्बर भिलाई के संरक्षक पद पर वरिष्ठ गीता वर्मा व प्रभारी महिला चेम्बर सरोजनी पाणिग्रही को मनोनीत किया गया है।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष सुमन कनोजे ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि वे महिला उद्यमियों को आगे बढ़ाने, उनके प्रशिक्षण, सशक्तिकरण और व्यापारिक अवसरों के विस्तार हेतु ठोस कार्य योजनाएं लागू करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि चेम्बर की महिला इकाई महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं और नेटवर्किंग मंच प्रदान करेगी।
छतीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद की सूची भी जारी की गई।
महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद के साथ क्षेत्र का प्रभार भी सौपा गया है ताकि क्षेत्र व चेम्बर के बीच समन्वय सुदृढ हो सके।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष की सूची में सर्व श्री प्रेम रतन गहलोत,नरेश वासवानी,विकास सिंघल,चिन्ना राव श्रीमती सुषमा जेठानी को भिलाई3 क्षेत्र,दर्शन खटवानी,मुकेश जैन,विनोद प्रसाद,राजकुमार जायसवाल,सरमद इमाम,उत्तम जैन,कैलाश नाहटा,हुबलाल चंद्राकर,अखराज ओस्तवाल,राजेश शर्मा,पवन अग्रवाल,हरीश शर्मा को शामिल किया गया।
उपाध्यक्ष पद
पर श्री कैलाश बत्रा,विनोद वासवानी,भूषण अदलखा,पवन अग्रवाल गणपति किराना,मनोज जैन,मो अब्बास,संतोष जायसवाल,मुकेश त्रिपाठी, राजीव गुप्ता,सुखदेव सिंह,मनोज मखीजा,एस समन,मनोहर लाल थडानी,आशीष हमदेव,देवेंद्र सिंह बरहा, सुरेश होतवानी,रॉकी अग्रवाल,संजय नायक,उमेष श्रीवास्तव, अनुराग गुप्ता,विशाल राठौर,सुनील अग्रवाल, अनिल ठाकुर,अँजेश अग्रवाल,दुर्गेश पवार,अनिल खन्ना,रामा राव,सुशील जैन,नरेंद्र मखीजा,पुखराज जैन,सुभाष साहू को जिम्मेदारी दी गई है।
चेम्बर के अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा,अजय भसीन,अनिल अग्रवाल,मनोहर कृष्णानी,सुनील मिश्रा,शंकर सचदेव व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने श्रीमती कनोजे एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष व उपाध्यक्ष सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में चेम्बर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना शंकर सचदेव ने दी।
behtarsamvad
ADVERTISEMENT